aajtaktimes

घर के लिये चला युवक रास्ते से लापता, परिजन परेशान

जौनपुर। दिल्ली से घर के लिये चला युवक रास्ते से ही लापता हो गया जिसको लेकर परिजन परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के हरचेतपुर गांव निवासी विजय सिंह 18 वर्ष दिल्ली में नौकरी करता है। परिजनों के अनुसार बीते सोमवार की रात 11 बजे वह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद घर पर मोबाइल से बात करके रात में अपने ननिहाल में रुकने की बात कही। साथ ही मछलीशहर क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह को भी इलाहाबाद तक आने की सूचना दी। इसके बाद लोग इंतजार करते रहे मगर रात बीतने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा। इस पर मोबाइल लगाया तो वह बन्द बता रहा है। दोपहर तक खोजबीन की गयी परन्तु कुछ पता नहीं चला। अंततः परिजन इलाहाबाद व आस-पास के क्षेत्रांे में पता करने में जुट गये हैं। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान होकर इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।

Related

UP 8164390876255654354

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item