बम भोले की गूंज से गुजा रहा महादेवा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_16.html
बाराबंकी। लोधेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगने वाले फाल्गुन
मास के मेले में शिव भक्तों ने रौनक बढ़ानी शुरु कर दी है। दर्जनो जनपदों
से पैदल चलकर शिव भक्त कांधो पर कांवर में गंगा जल लेकर लोधेश्वर महादेव
मंदिर पहुंचने लगे हैं। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है।
वैसे-वैसे कांवरियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मध्यप्रदेश के
कई जनपदों एवं बुंदेलखण्ड के झांसी, उरई, जालौन, कानपुर सहित कई जनपदों
से लाखों की संख्या में शिव भक्त कांवर लेकर रामनगर के महादेवा स्थित
लोधेश्वर धाम में शिवलिंग की पूजा अर्चना करने आते हैं। इस दौरान सैकड़ो
के जत्थो में उनका दल महादेवा की ओर रवानो हो रहा है। इतने बड़े पर्व पर
प्रशासन द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा एवं जन सुविधाओं का कोई पुख्ता इंतजाम
नजर नही आ रहा है। नगर के व्यवसायी एवं उद्योगपति व समाजसेवी शिव भक्तों
की परेशानियों को दूर करने के लिये रैन बसेरों, विश्राम स्थल एवं खान पान
की व्यवस्था करते नजर आ रहे हैं। वहीं बम भोले की गूंज से सड़क पर
कावांरियों का जत्था महादेवा के लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंच रहा है।
मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जारी है। पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भरा
हुआ है। ऐसे मे मेला परिसर में व्याप्त गंदगी कांवरियों की परेशानी बढ़ा
रही है।
समाजसेवियों ने किया फल वितरण का आयोजन
बाराबंकी। डा0 श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान उ.प्र. द्वारा लखपेड़ाबाग
चौराहे पर शिवभक्तो हेतु फल वितरण का आयोजन किया गया। संस्थान के
महामंत्री डॉ. विकास यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के उपरान्त
कॉवरियों को फल वितरण किया। उन्होने कॉवरियों की अगाध भक्ति, त्याग एवं
अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि अपने आराध्य के प्रति सच्ची
श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण ये शिव भक्त है जो मार्ग में आने वाली
विविध कठिनाइयों को झेलते हुए एवं बिना विचलित हुए अपने लक्ष्य की ओर
अग्रसर है। यह भक्ति का सम्बल ही इन्हे शक्ति प्रदान करता है। प्रदेश के
विभिन्न जनपदो से बाराबंकी की पवित्र धरती पर पधारकर ये शिव भक्त अपनी
अनूठी भक्ति का प्रदर्शन करते है। तथा हम सभी को अपने आराध्य के प्रति
सच्ची सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते है। संस्थान की ओर से
उन्होने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारत सिंह यादव
एडवोकेट, डॉ. जगन्नाथ वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट, आशीष यादव
एडवोकेट, आफाक अली, आसिफ जमाल, विकास पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव,
राधेश्याम यादव, अशोक वर्मा, सुनील कनौजिया, अभिनव त्रिवेदी, राजू
गुप्ता, अभिलाष सिंह, कृष्ण कुमार, अरूण कुमार, लवकुश वर्मा सहित समाज के
तमाम प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

