अबू आसिम को मिलेगा राष्ट्रभाषा सम्मान अवार्ड
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_13.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महाराष्ट्र विधानसभा में मराठी भाषा के बजाय हिन्दी भाषा में
शपथ लेने और भाषण देने पर शिवसैनिकों के खिलाफ भाषा के सवाल पर मोर्चा
खोलने वाले प्रख्यात समाजवादी नेता एवं महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का बाराबंकी प्रथम आगमन पर 6 मार्च 2016 को
सांय काल 4 बजे गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी भवन में भव्य
स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर गांधी
जयंती समारेाह ट्रस्ट द्वारा गांधी जयंती के मौके पर दिये जाने वाले
सामाजिक सहभागिता सम्मान के अन्तर्गत राष्ट्र भाषा सम्मान जोकि पूर्व में
घोषित यह अवार्ड अबू आसिम आजमी को दिया जाना था लेकिन किन्ही कारणवश वह
कार्यक्रम में नही आ सके। इसलिये उनके आगमन पर राष्ट्र भाषा सम्मान
अवार्ड उन्हे दिया जायेगा। उक्त जानकारी गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के
अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि अबू आसिम आजमी
महाराष्ट्र में रहते हुये हिन्दी भाषी प्रांतो से आये हुये लोगों के
सम्मान की रक्षा करते हैं। उनका हिन्दी भाषा के प्रति किये गये सम्मान
जनक कार्यों से प्रभावित होकर उनका नागरिक अभिनन्दन किया जा रहा है।

