सर्राफा व्यापारियों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_18.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केन्द्र सरकार द्वारा सर्राफा व्यापारियों पर एक प्रतिशत का
उत्पादन शुल्क (एक्साइज टैक्स) लगाये जाने के विरोध में तीसरे दिन भी
सर्राफा व्यापारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान शहर सहित देवां, जैदपुर,
विशनुपुर, फतेहपुर, हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर सहित अन्य स्थानों के
व्यापारियों ने दुकाने बंद कर सर्राफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र
प्रसाद सोनी के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापार
मण्डल के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि जब तक सर्राफा व्यापारियों की
मांगे नही मानी जायेगी तब तक व्यापार मण्डल उनके आंदोलन में साथ है। यदि
जरुरत पड़ी तो सम्पूर्ण बाराबंकी शहर बंद कराकर आंदोलन किया जायेगा।
सर्राफा व्यापारी कमेटी के उपाध्यक्ष राजू वर्मा एवं कोषाध्यक्ष शशि शेखर
गुप्ता ने कहा कि भाजपा हमेशा व्यापारियों की हिमायती कही जाती थी।
परन्तु उसने हमे धोखा दिया। केन्द्र सरकार के कुछ नौकरशाह हमे भ्रमित कर
रहे हैं कि हम उस कर(टैक्स) के दायरे में नही हैं। धरने पर श्याम जी
गुप्ता, राजू वर्मा, सुनील त्रिवेदी, अनिल रस्तोगी, वीरेन्द्र वर्मा,
विकास रस्तोगी, नीरज सोनी, मनोज सोनी, कौशल किशोर सोनी, अनिल सोनी,
मुरारी लाल सोनी, हाजी रिजवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
