aajtaktimes

पीडब्लूडी कर्मी की सड़क हादसे में मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र अन्तर्गत बाइक सवार युवक को कार ने रौंदा।
हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस
ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला ग्राम दशरापुर निवासी अवधराम रावत उर्फ बउवा (50) जो लोक निमार्ण
विभाग खण्ड-1 में बेलदार के पद पर कार्यरत था। अपनी बाइक से किसी काम से
भानमऊ जा रहा था। रास्ते में थाना क्षेत्र के कोटवा चौराहे के पास पीछे
से तेज रफ्तार से आ रही होण्डा सिटी जीजे 1 के 1443 कार ने बाइक सवार
अवधराम रावत को रौंद दिया। हादसे में अवधराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत
हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पीएम के लिये भेज दिया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घटना कर भाग रहे
ड्राइवर सहित कार को पकड़ लिया।

Related

UP 2663108529079519060

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item