aajtaktimes

रंगो के त्यौहार में बरसता है प्यार: सुरेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मुबारकपुर में होली मिलन
समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासी काफी उत्साहित
नज़र आये। प्रधान सुरेन्द्र सिंह को इस आयोजन के लिए काफी सराहा गया। गॉव
के वरिष्ठ नागरिकों राम नरायण, वीरेन्द्र व अलीदीन ने बताया कि हमारे
गावॅ में इस प्रकार का यह पहला आयोजन हो रहा है। बडे हर्ष का विषय है कि
गावॅ के जागरूक प्रधान व उनके मित्रो ने अपने क्षेत्र के विधायक सुरेश
यादव को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया हैं। सदर विधायक ने कार्यक्रम को
सम्बोधित करते हुए कहा कि होली मिलन समारोह जैसे आयोजन आपसी प्रेम व
भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे मौके पर रंगो के साथ ही लोगो का प्यार भी
बरसता है। साम्प्रदायिक सौहार्द, कौमी एकता के प्रतीक इस त्योहार को हम
बरसो से प्रेम पूर्वक मनाते चले आ रहे है। उन्होनें आम जन मानस से अपील
करते हुए कहा कि हमे इस त्योहार से सीख लेनी चाहिए। सभी लोग आपसी मतभेद
भुलाकर एक विकसित राष्ट्र की स्थापना में अपनी भागीदारी निभाये। लोगो के
बहकावे में आकर छोटी छोटी बातो पर लडने झगडने से हम अपना ही नुकसान करते
है इससे मन अशात होने के साथ ही समाज मे हमारी छवि भी खराब होती है।
कार्यक्रम में अजय निराला ने लोक गीतो से लोगो का मन मोह लिया। कार्यक्रम
के सफल संचालन व लोगोंक सहयोग हुए ग्राम प्रधान द्वारा सभी को धन्यवाद
ज्ञापित करते हुुए अभार प्रकट किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मसौली
यासिर अराफात किदवाई के साथ ही रसौली प्रधान मुर्करम अली, संसन्डा प्रधान
अजय भट्ट, करपिया प्रधान सत्यनाम, सतगिसां प्रधान, निगरी प्रधान, अनूप
चन्द व अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 2269133923785511676

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item