आग से गृहस्थी जलकर हुई राख , विधायक ने दी आर्थिक सहायता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_856.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के रवतीपुरवा मजरे मुरलीगंज गॉव मे बीती
रात आग लगने से एक घर सहित 15 हजार रूपये की नगदी व पूरी गृहस्थी जलकर
खत्म हो गयी। साथ ही घर के बाहर छप्पर मे बंधी गाय की भी जलकर मौत हो
गयी। गाय को बचाने की कोशिश मे गृहस्वामी गौरीशंकर की पत्नी मायादेवी के
हाथ जल गये। काफी मशक्कत के बाद गॉव वाले आग बूझा सके। घटना की सूचना पर
क्षेत्रीय विधायक राम गोपाल रावत व जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने गॉव
पहंुच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना स्थल को देखा। इस मौके पर
जैदपुर विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुए कहा की इस मुसीबत की
घड़ी मे वह परिवार के साथ है पीड़ित परिवार को किसी तरह की कोई परेशानी नही
होनी दी जायेगी। वह स्वय इस बात का ख्याल रखेगे। श्री रावत ने पीड़ित
परिवार को अपने पास से तत्काल पॉच हजार रूपये की नगद सहायता राशि दी और
जल्द ही सरकारी सहायता का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया। चेयरमैन रियाज
अहमद ने भी पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। इस मौके पर
सोनू सिंह, राजू यादव, प्रधान पवन वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

