मुख्यमंत्री तक पहुचाएंगे सलमानी समाज की समस्या: गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_171.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर पालिका परिसर के प्रांगण में ऑल इण्डिया जमात-ए-सलमानी
सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें जिसमें मुख्य रुप से ऑल इण्डिया
जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खैरूल बशर सलमानी, कैबिनेट
मंत्री अरविन्द सिंह गोप थे। खास मेहमानों में सदर विधायक सुरेश यादव,
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सिराज सलमानी, विकार सलमानी, मंजूर आलम सलमानी,
डा. सगीर सलमानी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सलमानी
समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि सलमानी समाज बहुत समय से सपा का साथ
देता आ रहा है श्री गोप ने कहा कि आप सब एकजुट होकर आने वाले 2017 के
चुनाव में एक बार फिर सपा की सरकार बनाये। उन्होने यह भी कहा कि आप की
समस्याओं को मैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचाऊंगा। राष्ट्रीय
अध्यक्ष खैरूल बशर सलमानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सलमानी समाज की
राजनीतिक भागीदारी के बिना आर्थिक एवं सामाजिक, शैक्षणिक उत्थान सम्भव
नही। सरकारों ने अगर इसी तरह अपेक्षित किया तो उन्हें चुनाव के समय सबक
सिखाया जाऐगा। उन्होंने सलमानी समाज से अपील किया कि वह अपने बच्चों को
तालीम दिलांए। तालिम ही है जो सभी हुकुक को दिलाने की कुन्जी है। तालीम
के बिना इंसान यतीम के मानिन्द होता है। सभी वक्ताओं ने सलमानी समाज के
उत्थान के लिए अपने-अपने विचार रखें। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में
प्रदेश प्रवक्ता मो. वैस सलमानी, जिला अध्यक्ष मो. हफीज सलमानी, जिला
वरिष्ट उपाध्यक्ष मो. कमर सलमानी, जिला संरक्षक मो. इस्राईल सलमानी,
जिला महासचिव मो. शकी सलमानी, इरफान सलमानी, जिला सचिव मुईनुद्दीन
सलमानी व जिला कार्यकर्ता सहित सलमानी समाज के लोगा भारी संख्या मे
मौजूद रहे।

