aajtaktimes

कचरा प्लांट को लेकर दहशत में ग्रामीण


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील के बनवां गांव में दहशत का माहौल है। आबादी के
निकट कचरे से बिजली बनाने के प्लांट स्थापना पर एसडीएम की रिपोर्ट से
ग्रामीण भयक्रान्त है। ग्रामीणों ने आगामी 17 मार्च को प्लांट पर धरना
प्रदर्शन करने की घोषणा की है। विदित हो कि सरकार द्वारा कचरे से बिजली
बनाने की महत्वपूर्ण योजना के तहत जनपद में भी प्लांट की स्थापना की जा
रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग व तहसीलदार नवाबगंज द्वारा
की गयी है। उक्त प्लांट का निर्माण स्थानीय आवाम के हित में नही है।
प्लांट के प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना जोखिम में रहेगा। रिपोर्ट के बाद
ग्रामीण खौफजदा है। ग्रामीणों ने प्लांट स्थान परिवर्तित करने हेतु
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।

Related

UP 4567680245211340587

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item