आईटीआई छात्र का लटकता मिला शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_781.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते
फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा
है। मिली जानकारी के मुताबिक बंकी के दक्षिण टोला निवासी सरजू प्रसाद का
बीस वर्षीय पुत्र दानवीर ने छत के कमरे में बिजली के तार का फंदा बनाकर
लटक गया। परिजन आत्महत्या का कारण बताने से कतराते रहे। दानवीर तीन बहनों
के साथ अकेला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस
सम्बन्ध में बंकी चौकी इंजार्ज ने बताया कि आईटीआई के एक छात्र द्वारा
आत्महत्या किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। शव का पोस्टमार्टम
कराया जा रहा है। जांच की जा रही है आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हो
पाया है।

