aajtaktimes

चोरों का आतंक कायम, पुलिस लाचार


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर में चोरो का आतंक पूरी तरह से कायम है विगत् 13-14.मार्च
की रात सब्जी एवं फल व्यापारी एसोशिएशन के महामंत्री मो0 शुऐब राईन की
मारूतिवैन नम्बर यूपी 25 जे 7703 की बैटरी चोरो ने गायब कर दी गयी, चोरी
गई बैटरी की जानकारी करने पर महामत्री को पता चला कि चोरी की इस तरह की
तमाम घटनाएं वहॉ पर हो चुकी है ईदगाह मैदान में लगी सोलर लाईट के बैटरे
कई बार चोरी होना, मस्जिद में लगे टुल्लू पंम्प का चोरी होना, गाडियों के
चोरी होना, व गाडियों से स्टेपनी चोरी होना, शहर मे खुलेआम जुआ व सट्टा
इन्ही सब चीजो को अपराध को बढावा मिलता है किसी मामले मे पुलिस यदि
अपराधी को पकडती भी है तो किसी के दबाव मे या पैसे के लेन देन कर नेताओ
के दबाव मे उनअपराधियोें को चौकी व कोतवाली से छोड दिया जाता है जिससे
अपराधियो के हौसले काफी बढ जाते है जिससे अपराधी और भी क्राईम बिना खौफ
के करते रहते है। सिटी चौकी क्षेत्र मे चोरीयों की वारदाते तीन चार माह
से काफी बढती जा रही है सैकडो चोरी की घटनाए होने के बाद भी किसी भी
मामले का खुलासा पुलिस नही कर पा रही है। पुलिस की साक्रियता की पोल खोल
रहा है शहर में सैकडों चोरी, गाडियांे की आगजनी, जिसको पुलिस आज तक नही
बता सकी इससे जाहिर हो रहा है कि बाराबंकी नगर की पुलिस कितनी सक्रिय है
जिसका जीता जागता उदाहरण है बैटरी चोरी और ईदगाह मैदान से ही गाडी की
स्टैपनी चोरी, मजार का दान पात्र चोरी आदि एसोसिएशन के महामंत्री ने
बताया कि यदि पुलिस द्वारा शीघ्र ही बैटरी बरामद करके  चोरी का खुलसा नही
करती है तो सब्जी एवं फल व्यापारी एसोशिएसन द्वारा नवीन सब्जी मंडी में
ताला लगाकर सारे काम काज ठप्प कर दिये जायेगें। ज्ञातव्य हो कि सब्जी एवं
फल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ताज बाबा राईन को जान से मारने की धनकी
देने वालों का अब तक पुलिस महकमे द्वारा कोई खुलासा नही हो सका है जिस
कारण राईन समाज व समाज के हर वर्ग मे रोष व्याप्त है तथा आतंक व भय का
माहौल बना हुआ हे मुकदमा लिखे जाने हेतु महामंत्री मो0 शुऐब राईन ने
लिखित प्रार्थना पत्र देते हुऐ जनपद के आला अफसरों को भी सुचित किया है।

Related

UP 1631461094724820496

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item