होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_184.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जेएन हाई स्कूल में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हेमुन्ने बच्चों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरबिन्द सिंह गोप ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय प्रबंधक निशात वारसी ने दीप प्रजव्विलत कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने सरस्वती बन्दन, स्वागत गीत, देशगीत, नास, व होली के पर्व पर जोरदार आगाज करते हुये बच्चो ने होली खेले रघुबीरा अवध मंे होली खेले रघुबीरा अवध मंे होली खेले रघुबीरा ने दर्शको का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधिका व प्रधानाचार्य ने समस्त शिक्षको को प्रतीक चिन्ह देकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का हौसला अफजाई किया। इकाई क्रम मंे वबरेज वारसी नावेद वारसी, समीरा वारसी अनूप श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा व राहुल मुख्य से उपस्थित रहे।


