प्रधानमंत्री का पुतला फूंका तो वित्तमंत्री को फांसी दी गयी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_673.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारियों का आज आक्रोश देखा गया। धरने के दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्तमंत्री अरुण जेटली के जमकर विरोधी नारे लगाये गये। सर्राफा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका तो वित्त मंत्री को फांसी की सजा दी गयी। स्वर्ण आभूषणों पर कर लगाने के फैसले के खिलाफ सरार्फा व्यापारियों की हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन 22 वंे दिन भी जारी है। सर्राफा व्यापारी, स्वर्णकार संघ एवं कारीगर सड़कों पर उतर कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सरकार द्वारा हड़ताल वापस लिये जाने की खबरों का हड़ताल पर कोई असर नही पड़ा है। बल्कि यह पहले से भी तेजी के साथ जोर पकड़ता जा रहा है। घंटाघर स्थित धरना स्थल पर सर्राफा व्यापारियों ने काले झण्डो के साथ एक्साइज कर का विरोध एवं प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री अनिल रस्तोगी ने सर्राफा व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि वित्तमंत्री की हठधर्मी से एक्साइज कर वापसी नही की जा रही है। हड़ताली सर्राफा व्यापारियों का मनोबल भ्रमक प्रचार के द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया है। दूसरी तरफ केन्द्र सरकार ने कर्मचारियां के ईपीएफ पर लगने वाले टैक्स को जन दबाव से तुरंत वापस लिया सरकार का यह सौतेला व्यवहार उसकी नियत मे खोट को दर्शाता है। अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी एवं कोषाध्यक्ष शशि शेखर गुप्ता ने कहा कि सरकार की हठधर्मी एवं अड़ियल रुख की वजह से हमारी होली का त्योहार मोहर्रम बंद हो गया है। काम धंधा बंद होने से हमारे परिवार की खुशियां खत्म हो गयी है। इस अवसर पर रामनाथ चुन्नू, सुनील त्रिवेदी, श्याम जी गुप्ता, मनीष सोनी, खलीलुर्रहमान सहित कई सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।


