जागरुकता कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_250.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रनेता करुणेश कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने नशामुक्त होली खेलने के लिये पटेल तिराहे पर शहर कोतवाल के साथ जागरुकता कार्यक्रम चलाया और लोगों से अपील की कि नशे में ड्राइव न करें। परिवार के लोग आप का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर सौरभ द्विवेदी, प्रशांत पाण्डेय, शिवम शुक्ला, आलोक सिंह, अजय गांधी, वीरु यादव, आकाश यादव, मेराज, नईम खां आदि लोग मौजूद थे।
प्रेम भावना के रंगों में रंगती होती है होली: यशवंत
बाराबंकी। जिलाध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ यशवन्त सिंह यादव ने कहा कि हमारे जनपद बाराबंकी में एक ऐसा माहौल व्याप्त रहता है होली व ईद का त्योहार आने पर बच्चे, बूढ़े, नौजवान के चेहरों पर खुशी का माहौल सा छा जाता है। होली प्रेम भावना के रंगों में रंगती होली होती है। जिसमें सभी वर्गों के लोग आपस में होली के रंग में रंग जाते हैं। होली एक ऐसा त्योहार है जो आपस में मिल कर जीना सिखाती है।
होली के शुभ अवसर पर सभी जनपद वासियों को जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सभी सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
खुशी और परस्पर मेल-जोल बढ़ाने वाला त्यौहार है होली: डीएम
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने होली के पावन पर्व पर जनपद वासियों को बधाई देते हुए उनके जीवन में हर्ष और उल्लास की कामना की। उन्होने कहा कि रंगो का पर्व होली खुशी और परस्पर मेल-जोल बढ़ाने वाला त्यौहार है। जनपदमें इस पर्व को परस्पर भाई चारे की भावना के साथ मिल-जुल कर मनाये जाने की गौरवशाली परम्परा रही है।
होली के पर्व पर उन्होने जनपद वासियों से अपील की है कि सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने में सहायक होली के त्यौहार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाये और बाराबंकी की कौमी एकता की परम्परा को और मजबूत करे।


