एनवाईके ने किया युवा नेता कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_611.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा विभिन्न विकास खण्डो में राष्ट्रीय युवा नेता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन हैदरगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र, फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय असोहना, बंकी विकास खण्ड के कार्यालय युवा मण्डल भिटौली कलां, सूरतगंज विकास खण्ड के आदर्श रामलीला मैदान हथोइया मे सम्पन्न किये गये। जिसमें सम्बन्धित विकास खण्ड के युवा मण्डलों के सदस्यो ंएव युवाओ ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विभिन्न विषयो शुद्ध पेयजल, शौचालय निर्माण एवं शौचालय उपयोग,वृक्षा रोपण, स्वच्छता, भू्रण हत्या, नशा उनमूलन, नारी शिक्षा, एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही तमाम जन कल्यण कारी योजनाओं की जानकारी नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवको के द्वारा आम जन मानस को दी गयी।
आदर्श रामलीला मैदान हथोइया में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ने नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमो की सराहना करते हुए कहा कि यदि वास्तविक विकास की पृष्ठ भूमि जमीनी स्तर पर ग्रामीणो के द्वारा ग्रामीणो के लिए बनायी जाए तब हम अमेरिका, को पीछे छोड़ सकते है। नेहरू युवा केन्द्र स्वयं सेवक मनीष, शिवकुमार, वरिष्ठ समाज सेविका सना फातिमा, रंजीत, विवेक ,मिथलेश कुमारी, अनुराधा, अविनाश कुमार गुप्ता, ज्योति कुमारी सहित युवा मण्डल एवं युवा भारी संख्या में मौजूद रहे।

