aajtaktimes

स्थगन आदेश दरकिनार कर कोतवाली पुलिस करा रही दलित की भूमि पर कब्जा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दबंग अपराधियों के साथ मिलकर मित्र पुलिस भी अपराधियों के नक्शे कदम पर चल रही है। दलित परिवार दबंगो के आतंक से गांव छोड़ने को मजबूर हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है। मामला थाना कोतवाली सदर के मोहम्मदपुर गांव का है। यहां के निवासी अनीता पुत्री सियाराम ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी भूमि गाटा सं-563 राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। परन्तु गांव के यशवंत सिंह, तेज सिंह, विशाल आदि लोग उक्त भूखण्ड पर कब्जा करने की नियत से विगत् फरवरी माह में आये थे। जिस पर न्यायालय ने यथास्थिति बनाये रखने का आदेश पारित किया था। विगत् 10 मार्च को पुनः उक्त लोग कोतवाली पुलिस के साथ आकर जबदरदस्ती दिवाल का निर्माण करने लगे परिजनो ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने लड़की सविता के साथ उसकी पिटाई की और यह कहते हुये कोतवाली ले आये कि तुम लोग दीवाल बना लो तब तक ये लोग थाने में रहेंगे। पुलिसिया सह के चलते दबंगो के हौसले बुलंद हैं। अनीता ने अनहोनी की आशंका जताते हुये परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है। 

Related

UP 7087269068876504004

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item