aajtaktimes

परिवाहन निगम की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री


अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। गोण्डा से लखनऊ जा रही परिवहन निगम की एक रोडवेज बस में
मसौली चौराहे के निकट सार्ट सर्किट से लगी आग से बस में सवार 52 यात्री
पिकेट पर मौजूद सिपाही स्वतन्त्र यादव की सक्रियता से बाल बाल बच गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 4 बजे गोण्डा डिपो की एक
रोडवेज बस संख्या यूपी 42 टी 7705 यात्री लेकर लखनऊ की ओर जा रही थी कि
मसौली चौराहे पर स्थित केनरा बैंक के निकट बस में एक दम से धुंआ भर गया।
बस में सवार एक महिला यात्री ने चालक राजकपूर यादव को धुएं की जानकारी
देते हुए बस को रोकने को कहा चालक ने जैसे ही बस को रोका वैसे ही बस के
इन्जन से तेज लपटे निकलने लगी आग की जानकारी होते ही बस में सवार 52
यात्रियों में अफरा तफरी मच गई हो हल्ला सुन भयारा मोड़ पर स्थित पुलिस
पिकेट पर मौजूद सिपाही स्वतन्त्र यादव व शैलेन्द्र यादव अपने कर्तव्यों
का निर्वाहन करते हुए बस में चढ़कर सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर
किया और निकट ही गाड़ी धुलने वाले प्रेसर पाइप के जरिये सिपाही स्वतन्त्र
यादव ने आग को काबू मे करते हुए बस को जलने से बचा लिया ।
सिपाही स्वतन्त्र यादव व शैलेन्द्र यादव द्वारा किये गए साहसिक कार्य की
लोगो ने जमकर प्रशंसा की ।

Related

UP 1447481948314199215

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item