aajtaktimes

मौत हुई कैसे? ओवरटाइम से या फिर पॉर्न देखने से?

चीन में काम करते समय तबीयत खराब होने और मौत का ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी सुर्खियों में है। यहां एक व्यक्ति की पिछले साल 1 मई यानि मजदूर दिवस के दिन ऑफिस में काम करते वक्त हुए ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। इसके बाद व्यक्ति के घरवालों ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट का रुख किया पर वहां जाकर मामला पलट गया। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उस व्यक्ति की मौत का हर्जाना कौन भरेगा।
मिस्टर झैंग (54) एक आईटी स्टार्टअप कंपनी में काम करते थे। उन्होंने पिछले साल की शुरुआत में ही काम शुरू किया था। इस दौरान 1 मई को भी वो ऑफिस आए और उसी दौरान हुए ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई। कंपनी का कहना है कि वो ऑफिस छुट्टी के दिन आए थे, जोकि गलत है। इसके बावजूद कंपनी ने मिस्टर झैंग के दवाओं का खर्च उठाया। वहीं, मिस्टर झैंग के परिजनों का कहना है कि वो कंपनी के लिए जी जान से मेहनत करते थे। कई घंटे वो ऑफिस में बिताते थे। छुट्टी के दिन भी ऑफिस में जाना इस बात का सबूत है। इसलिए कंपनी को हर्जाना देना चाहिए। जिसके बाद कंपनी ने भी अदालत का रुख किया।
कंपनी द्वारा मुहैय्या कराए गए सीसीटीवी फुटेज में वो मजदूर दिवस की छुट्टी के दिन भी काम करते दिख रहे हैं। पर दूसरे कैमरे में वो पॉर्न देखते हुए भी दिख रहे हैं, जिसके थोड़ी ही देर बाद वो ब्रेन हैमरेज के शिकार हुए। कंपनी का कहना है कि वो काम से ज्यादा पॉर्न देखते थे। इसमें कंपनी की क्या गलती है। बहरहाल, पूरा मामला अभी कोर्ट में है। ये पूरी तरह से अदालत है कि वो किसकी तरफ फैसला सुनाता है। चूंकि कंपनी कह चुका है कि वो अपने कर्मचारियों से ओवरटाइम काम नहीं कराता। इसके बावजूद मिस्टर झैंग लगातार कंपनी में रुकते थे, और अन्य कर्मियों से ज्यादा प्रॉजेक्ट बनाया करते थे।

Related

World 4690405318142231208

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item