aajtaktimes

गर्लफ्रेंड पर रुपए लुटाने की लत में जेल पहुंचा नेशनल प्लेयर


चंडीगढ़। वेटलिफ्टिंग में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल्स जीतने वाला एक खिलाड़ी गर्लफ्रेंड के चक्कर में बर्बाद हो गया। आशिकी ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। एक स्कूटी सवार से रुपए लूटने के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हरियाणा के गोहाना का रहने वाला सुमित वेट लिफ्टिंग का खिलाड़ी है। वह स्टेट और नेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। उसने कई प्रतियोगिताओं में मेडल भी हासिल किए हैं। उसके कॉलेज और इलाके में लोग उसे बेहद इज्जत की नजर से देखते थे। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सुमित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर नॉर्थ रोहिणी में एक स्कूटी सवार को बुरी तरह पीटा और 4 लाख रुपये लूट लिए।
सुमित को लड़िकयों से दोस्ती का शौक था। लड़कियों पर वह बेपनाह पैसा खर्च करता था। आशिक मिजाज सुमित की दो-दो गर्लफ्रेंड्स थीं। दोनों गर्लफ्रेंड्स को वो अलग-अलग घुमाता और जमकर उन पर पैसे लुटाता था। पैसे कमाने का कोई जरिया न होने के चलते वह उधार लेने लगा। इससे धीरे-धीरे वो कर्ज में डूबता चला गया।
स्कूटी सवार से लूटे गए 4 लाख रुपए में से सुमित ने अपने हिस्से में आए 1 लाख अपनी गर्लफ्रेंड के पास रखवा दिए। उसका इरादा गर्लफ्रेंड के साथ गोवा घूमने का था। लेकिन पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लग गई, जिसमें लाल मोटरसाइकिल पर सवार तीनों बदमाश दिखाई दे गए। इससे पहले की सुमित अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा फरार हो पाता, पुलिस ने शिकंजा कसा और उसे दबोच लिया। पुलिस उसके बाकी दो साथियों की तलाश में लगी हुई है।

Related

UP 9068782169786794903

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item