पानी जूठा किया तो ट्रेन की खिड़की से बांधकर बेल्ट से पीटा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_273.html
मध्य प्रदेश के इटारसी में एक युवक को ट्रेन की खिड़की से बांधकर पिटाई का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। इस लड़के की गलती बस इतनी थी कि उसने बोतल से मुंह लगाकर पानी पी लिया था। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि कुछ लड़कों ने अपने ही साथी की बेरहम पिटाई कर दी। बोतल का पानी जूठा करने के आरोप के बाद आरोपियों ने अपने दोस्त का पैर ट्रेन की खिड़की से बांध दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े भी उतार दिए।
इतना ही नहीं जैसे ट्रेन ने प्लेटफॉर्म से धीरे-धीरे चलना शुरू किया, आरोपियों से ट्रेन की खिड़की से लटके पीड़ित युवक की बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी। हद तब हो गई कि ट्रेन में बैठे लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। आरोपी और पीड़ित परीक्षा देने मुंबई जा रहे थे। पीड़ित युवक जबलपुर से ट्रेन में सवार हुआ था।
घटना 25 मार्च की बताई जा रही है। बर्बर पिटाई की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर और जेल भेज दिया है।

