aajtaktimes

निलांस स्पीड ने क्वाटर फाइनल जीता, विधायक रामगोपाल व चेयरमैन रियाज़ ने भी मैच का लिया आनन्द

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वाटर फाइनल मैच एम एस सी टिकरा व नीलांस स्पीड के बीच खेला गया । एम एस सी टिकरा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया एम एस सी टिकरा  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे 127 रन बनाये ।एम एस सी टिकरा  की तरफ से सबसे अधिक आर पी ने 26 रन व जीतू  ने  19 रन की पारिया खेली, वही बाकी कोई बल्लेबाज आज बड़ी पारी नही खेल सका उसके बड़े बल्लेबाजो मे पोलाडू 0 व थापा के दो रन को बहुत सस्ते मे पवेलियन वापस लौटना पड़ा, नीलांस स्पीड ग्रुप लखनऊ की तरफ से शहनवाज  ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर  चार विकेट,  और शलभ ने 3 विकेट हासिल किये, जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी नीलांस स्पीड ने मात्र 12 ओवर मे चार विकेट खोकर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया, नीलांस स्पीड  की टीम की तरफ से अमित ने 41 रन, मनीष ने 33 रन और धीरज के 23 रन की शानदार पारिया खेली,  एम एस सी टिकरा  की तरफ से कोई भी गेंदबाज आज अपनी छाप नही छोड़ सका अमित के दो विकेट व नोमान के एक विकेट के अलावा सभी गेंदबाज विकेट के लिये तरसते रहे, शहनवाज को उनके शानदार खेल चार ओवर मे 24 रन देकर चार विकेट के लिये सुहैल सिद्दीकी द्वारा मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, मनी प्राईज़ पुरस्कार  हाजी शादाब असगर दारा पोलाडू को दिया गया, आज का मैच देखने के लिये जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत और जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद अपने साथियो के साथ पहुच कर मैच का आनन्द लिया और बेहतरीन  , टूर्नामेंट के आयोजन के लिये सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी की तारीफ की, मैच के दौरान हाजी गुड्डू बर्तन वाले,बब्लू ईटा वाला, गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी,  सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, इशरत अब्बास, मोहम्मद अहमद, इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान,  सभासद, मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, पत्रकार उमेर अंसारी, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 6358411171240796077

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item