aajtaktimes

मंत्री गोप ने समाजवादी विकास दिवस पर एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह "गोप" ने अपनी विधानसभा रामनगर के ब्लॉक सिरौली गौसपुर व ब्लॉक रामनगर व ब्लॉक सूरतगंज में समाजवादी सरकार के 4 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा आयोजित समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।
मंत्री ने जनता के हितों में चलायी जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु शासन द्वारा लगवाये गए स्टाल्स का निरीक्षण किया और सराहना की , मंत्री ने 102 व 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनहित के लिए रवाना किया और ड्राइवरों को ताकीद किया कि कोई भी जरूरतमंद इंसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए  ।
गोप ने इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर मजदूरों को सायकिल और ग्राम्य विकास विभाग की योजना कौशल विकास के अंतर्गत समूहों को प्रमाण पत्र वितरित किये ।
इस मौके पर मंत्री ने अपने सम्बोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के जो नए आयाम खड़े किये गए हैं वो अपने आप में एक मिसाल हैं और भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक में इसकी चर्चा हो रही है, मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए लोहिया आवास योजना का जिक्र किया और कहा कि गरीब को नाममात्र छत देने की योजनाएं तो पहले भी थीं मगर गरीब के पसीने को सुखाने के लिए सोलर लाइट और पंखे की व्यवस्था इस लोहिया आवास में करके मुख्यमंत्री ने गरीब के हर दुःख सुख की चिंता को दर्शाया है ।

Related

UP 3801934777560061864

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item