aajtaktimes

कोटेदार की मनमानी से कार्ड धारक परेशान


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। खाद्य सुरक्षा श्रेणी में आने वाले अधिकाॅश कार्ड धारक आज भी कुछ कोटेदारों की मनमानी का शिकार दर-दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। कोई आधार कार्ड की माला जपवा रहा है तो कोई नयी नयी प्रक्रिया बताकर लोगों को गुराह कर रहा है। स्थानीय कस्बे में कुछ कोटेदार अपनी तानाशाही पर आज भी उतारू है। कोई एनएफएसए सूची के आधार पर गल्ला दे रहा है तो कोई तारीख के ऊपर लोगों को तारीख दिये जा रहा है। कोई कोई कोटेदार तो अभी तक सूची ही बाॅटने की प्रक्रिया को पूरा करने में हीला-हवाली करता नजर आ रहा है। इन्टरनेट पर पात्रता सूची में नाम आ जाने के बाद भी अभी तक कुछ लोगों को फोटो युक्त राशन आवंटन की सूची अभी तक नही मिली है। उनसे ये भी कहा जाता है कि अभी सूची नही आयी है। आने पर ही मिलेगी। जिससे लोग दौड़ दौड़ के पीडि़त हो चुके है। यही नही यूनिट  कम कर लोगों को गल्ला देने के चलते कहा सुनी होती रहती है। जिसके चलते विवाद का मामला प्रकाश में आता रहता है। एक तरह से कोई भी कोटेदार राशन कार्ड में कागजात जमा करने हेतु कार्य नही करते कोई आधर कार्ड के नम्बर लिखकर जमा कर रहा है तो काई आधार कापी तो कोई इन्टरनेट सूची व आधार स्लिप के नम्बर लिखवाकर जमा करने के साथ तीन फोटो कापी जमा कर रहा है तो कोई दो कापी जमाकर गल्ला बाॅट रहा है। यहाॅ तक लोग गल्ले के लिये एक दूसरे के मुंह को ताकते रहते है। जिनकी कोई सुनने वाला नही है। 

Related

UP 9103214123638509967

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item