बुढ़वल वाया बहरामघाट रेल लाइन की मांग पर गांधीवादियों ने दिया धरना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_21.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन परधरना देकर बुढ़वल से महादेवा वाया बहरामघाट रेल लाइन को शुरू कराने की
पुनः मांग की गयी। इस मौके पर भारत सरकार के रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
एवं पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्र को एक ज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एन.एन अवस्थी के माध्यम से भेजा गया। पूर्व निर्धारित
कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा के नेतृत्व में गांधी
जयन्ती समारोह ट्रस्ट, व्यापार मण्डल, अधिवक्ता संघ, श्री बर्फानीश्वर
महादेव सेवा समिति सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बुढ़वल से महादेवा
वाया बहरामघाट रेल लाइन को शुरू कराने की मांग का समर्थन करते हुए एक
दिवसीय जनसत्याग्रह में शामिल हुए।
धरने को सम्बोधित करते हुए संयोजक राजनाथ शर्मा ने कहा कि लगातार
आन्दोलनों के बाद भी केन्द्र सरकार का रूख बुढ़वल वाया बहरामघाट तक जाने
वाली रेल लाइन की ओर नही जा रहा जबकि यह मामला जनता जुड़ा है। जिसकी मांग
को लेकर कई आन्दोलन एवं जनसत्याग्रह किए जा चुके हेै। पूर्व में भी इस
प्रकरण के संदर्भ में रेल राज्यमंत्री, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के
महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा
चुका है। आने वाले समय में भी रेल लाइन पुनर्निर्माण का संघर्ष अनावरत
जारी रहेगा। वित्त विकास निगम के निदेशक इजहार हुसैन ने कहा कि जनता की
इस व्यापक मांग की ओर भारत सरकार को विचार कर रेल लाइन बनाने की
कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे दूरदराज से महादेवा तक आने
वाले लाखों श्रद्धालुओं को यातायात की समस्या से निजात दिलायी जा सके।
रानी लक्ष्मीबाई इ. कालेज के प्रबंधक अशोक शुक्ला ने कहा कि सामाजिक
सारोकार से जुड़े मुददो पर सरकार को गम्भीरता से विचार करने की आवश्यकता
है। धरने पर मुख्य रूप से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश
दीक्षित, श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा, अनुपम
सिंह राठौर, राजेश प्रताप सिंह प्रधान बडेल, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय
शर्मा, हुमायूं नईम खान, रवि प्रताप सिंह, सपा नेता अरूण यादव, आदित्य
यादव, रोहिताश्व दीक्षित, भरतलाल सिंह एडवोकेट, सत्यवान वर्मा, सै. आले
रज़ा, विपिन कुमार, सत्यप्रकाश, शिवम, आशीष मिश्रा, परवेश, विशाल मिश्रा,
अतुल शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।

