महादेवा जलाभिषेक को जा रहे कावांरियों की सड़क हादसे में मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_63.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर महादेवा जा रहे दो कावांरियों की अलग-अलग सड़क
हादसे में मौत हो गयी। जनपद उन्नाव से लोध्रेश्वर महादेवा जलार्पण करने
जा रहे शिवभक्तों की एक मारूती बीती देर रात अज्ञात वाहन से टकरा गयी।
जिसमें एक की मौके पर मौत हुई। जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने वाहन चालक पर जानबूझ कर गाड़ी
टकरा कर मार डालने का आरोप लगाया है। गम्भीरावस्था में उसे राजधानी लखनऊ
स्थित ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
जनपद उन्नाव के थाना असोहा
अन्तर्गत ग्राम गुरूबख्शखेड़ा निवासी गुड्डू 30 वर्ष पुत्र जियालाल अपने
एक अन्य मित्र माता प्रसाद 30 वर्ष पुत्र शीतल के साथ मारूति कार से
निकला। मारूती गुड्डू का रिश्तेदार अमित निवासी थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ
चला रहा था। मध्य रात्रि करीब साढ़े बारह बजे कोतवाली नगर क्षेत्र की
मोहम्मदपुर चौकी के निकट लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी मारूति
ओवरटेक करते समय किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी। जिससे गुड्डू की मौके पर
मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने माता प्रसाद का गम्भीर रूप से
जख्मी हालत में राजधानी के ट्रामा भिजवाया। जबकि वाहन चालक अमित मौके से
फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि अमित ने उन्हें फोन पर सही सूचना भी
नहीं दी। परिजनों ने अमित पर जानबूझ कर गाड़ी टकरा कर गुड्डू की हत्या
करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम कराया। वहीं दूसरी घटना कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के नई सड़क के
पास जनपद अमेठी निवासी विमलेश कुमार (30) पुत्र रामदास अपनी बाइक से
महादेवा जल चढ़ाने जा रहा था। कि तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर
से जा टकराई। जिसके चलते विमलेश गंभीर रुप से घायल हो गया। दुघर्टना के
समय विमलेश अकेला बाइक चला रहा था। जबकि उसके और साथी पीछे आ रहे थे। जब
यह लोग विमलेश के पास पहुंचे तो देखा कि विमलेश गंभीर अवस्था में सड़क
किनारे पड़ा हुआ था। विमलेश के साथियों ने आनन फानन उसको पास के सीएचसी
में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुये जिला
अस्पताल रिफर कर दिया। विमलेश की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात
उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।