अर्लीचाइल्डहुड सेमिनार का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_221.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर के मोहल्ला रसूलपुर स्थित ‘‘किडजी प्ले स्कूल’’ द्वारा
आयोजित अर्लीचाइल्डहुड सेमिनार का आयोजन नगर पालिका परिषद सभागार में
किया गया। इस सेमीनार में मुख्य रूप से छोटे-छोटे बच्चों के बाल विकास,
मानसिकता, व्यवहार और बच्चों की उपज, सोंच एवं बुद्धि विकास के रख-रखाव
पर केन्द्रित रखा गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आयीं
एकेडमिक मैनेजर जीबर्न गीतांजलि यूनीयाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए
कहा कि बच्चे किसी तरह का मानसिक प्रेशर को झेलने को तैयार नही होते है
वे भले ही पढ़ाई से सम्बन्धित हो या हीं। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए
कहा कि किडजी के बच्चों की पढ़ाई का प्रेशर न देकर लॉजिकल लर्निंग ओर
मेन्टर ग्रोथ को फोकस किया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि यूनीयाल ने उपस्थित
बच्चों के माता-पिता और बच्चों के साथ कई विषय पर भागीदारी करते हुए कई
उदाहरण प्रस्तुत किये। किडजी प्ले स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल
अंकिता श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के लिए प्री-स्कूल बहुत महत्वपूर्ण
है। जो बच्चो ंके मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। सेमिनार में बच्चों
के अभिभावक लोगों ने भी बच्चों के प्रति विकास व सोंच के बारे में अपने
अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि एवं भाजपा
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप ंिसह ज्ञानू, सभासद अवध रस्तोगी, दिनेश
तिवारी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, बबली टण्डन, बिन्दू जैन, अजय तिवारी सहित
किडजी प्ले स्कूल की शिक्षिका, बच्चों के अभिभावकगण तथा नगर के गणमान्य
व्यक्ति उपस्थित रहे।

