संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का लटकता मिला शव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_672.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते
अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस को
सूचना दिये बगैर परिजनो ने शव का अन्तिम संस्कार कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अद्रा
निवासी बाबूराम सिंह (30) ने रविवार की सुबह करीब 8 बजे घर के कमरे में
साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूत्रों के अनुसार मृतक बाबू राम की एक
वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिसका छः माह का बेटा भी है। यह भी बताया जा रहा
है कि बाबूराम शनिवार को अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके छोड़ने गया हुआ
था। जो रात को वापस घर आ गया। सुबह जब परिजन बाबूराम को जगाने के लिये
उसके कमरे पहुंचे तो देखकर दंग रह गये। बाबूराम का शव लटका हुआ था। आनन
फानन परिजनो ने शव को नीचे उतारकर अन्तिम संस्कार कर दिया।

