न्यू खान ब्रदर्स ने सातवा लीग मैच पर किया कब्ज़ा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_233.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवा लीग मैच न्यू खान ब्रदर्स टिकरा व इलेवन स्टार जूनियर के बीच खेला गया न्यू खान ब्रदर्स टिकरा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया |
पहले बल्लेबाजी करते हुए 16वे ओवर मे 130 रन पर आल आउट हो गयी टिकरा की तरफ से सबसे अधिक उत्तम ने 31रन व आशीष ने 28 रन की पारिया खेली, जूनियर इलेवन स्टार की तरफ से कमल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, फुजैल ने 3 व गुलफाम और जाहिद शब्बीर ने एक एक विकेट हासिल किये, जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर इलेवन स्टार की टीम की तरफ से जावेद रिज़वी ने 28 रन बनाये बाकी कोई भी बल्लेबाज टीक नही सका और टीम 55 रन से मैच हार गयी, टिकरा की तरफ से शादाब ने 2 विकेट लिये, आशीष को उनके शानदार खेल के लिये हाजी मास्टर इसराईल कुरैशी द्वारा मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, मैच के दौरान हाजी शादाब असगर, हाजी गुड्डू बर्तन वाले,हाजी इसराईल कुरैशी, बब्लू ईटा वाला, गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी, सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, मोहम्मद अहमद, इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान, सभासद, मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, पत्रकार उमेर अंसारी, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे |



