किसान यूनियन के नेर्तित्व में हुआ रक्तदान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_936.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह व जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व में स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया तथा 21 लोगो ने स्वैछिक रक्तदान किया।
रक्तदाताओं में मुख्य रूप से सर्वजीत वर्मा,प्रदीप कुमार,मुन्नालाल,परीदीन,चित्राकुमारी,रईश अहमद,राहुल सिंह,फतेहबहादुर,अनूप कुमार,अम्बरीश कुमार,रजनीश कुमार,अभिषेक सिंह,अनिल वर्मा,दिनेश कुमार,आदि ने बढ़ चढ़ कर भागीदार बने।
उक्त कार्यक्रम जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा एस के सिंह,रक्तकोष के प्रभारी डा एस के शुक्ला की देखरेख में संपन्न हुआ। स्वैछिक रक्तदान में एल टी एस के वर्मा,एस सी वर्मा,राजाराम रावत,विवेकानंद त्रिपाठी,जे एल वर्मा,मो तक़ी आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री हौसिला प्रसाद,दिनेश कुमार,डा0 राम सजीवन,मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा,अनुपम वर्मा,रामानन्द वर्मा,जागेश्वर चौधरी,पप्पू, आदि ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया एवं रक्तदान के लिए प्रेरित किया।


