aajtaktimes

विधायक सुरेश और सपा अध्यक्ष कुलदीप ने किया विधुत उपकेन्द्र का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जनपद बाराबंकी की नबावगंज विधानसभा में स्थित देवां में उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थल पर 24 घंटे विधुत आपूर्ति किये जाने हेतु बाराबंकी जनपद से चयनित सुप्रसिध्द हाजी वारिस अली शाह बाबा की देवां मजार पर 24घंटे विधुत आपूर्ति किये जाने हेतु नवनिर्मित 33 के. वी. लाइन एवं 33/0.4 के.वी.उपकेंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे सदर विधायक सुरेश यादव  व साथ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ।

इस अवसर पर डॉ कुलदीप सिंह  ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की नई मंजिलों पर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव मानते हैं कि किसानों, नौजवानों को आगे रखकर आदर्श प्रदेश का निर्माण होना है। समाज के सभी वर्गो के कल्याण की योजनाओं को वे मूर्तरुप दे रहे हैं। जनता इसीलिए उन्हें अपने विश्वासमत दे रही है। बेहतर होता इन परिणामों से सबक लेकर विपक्षी दल नकारात्मक राजनीति छोड़कर सकारात्मक राजनीति का रास्ता अपनाते और प्रदेश की प्रगति में सहयोगी बनते।

इस अवसर पर मुख्य रूप से  देवा चेयरमैन साहबे आलम, सभासद शाफे जुबेरी , चेयरमैन साहबे आलम, विधान सभा अध्यक्ष कामता यादव, पिछडा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यशवंत यादव, लकी निगम देवां सभासद, सुनील कुमार यादव, आशीष सिंह आर्यन, आदि सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 5061778723258065666

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item