aajtaktimes

गरीबो मज़लूमो की हितैषी है सपा सरकार : गोप


अजमी रिज़वी
कानपुर | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  कानपुर देहात में समाजवादी सरकार के 4 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा आयोजित समाजवादी विकास दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए |
 जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान , शासन के अन्य अधिकारीगण एवं स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में आम जनता की उपस्थिति में मंत्री गोप ने जनता के हितों में चलायी जा रही सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु शासन द्वारा लगवाये गए स्टाल्स का निरीक्षण किया और सराहना की | .मंत्री गोप विभिन्न स्टाल्स के अंतर्गत 1090 महिला सुरक्षा स्टाल गए व पुलिस कप्तान से इस योजना के अंतर्गत कानपुर देहात जनपद की स्थिति की जानकारी ली |
मंत्री गोप ने 102 व 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनहित के लिए रवाना किया और ड्राइवरों को ताकीद किया कि कोई भी जरूरतमंद इंसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए , उन्होंने कामधेनु योजना के अंतर्गत चल रही डेयरी की गायों का निरिक्षण किया और इस योजना के लाभार्थियों से जानकारी ली , गोप ने सायकिल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थियों को सायकिल वितरित किये लाभार्थी मंत्री गोप को माला पहनाना चाहते थे मगर मंत्री गोप ने स्वयं उनको माला पहनाकर उनको सम्मानित किया |
सभागार स्थल के अंदर प्रवेश करने पर प्रवेश द्वार पर स्कूली छात्राओं ने समाजवादी विकास दिवस लिखी हरे व लाल रंग की 10 फ़ीट की रंगोली बनायीं थी जिसकी मंत्री गोप ने मोमबत्ती जलाकर रंगोली उद्घाटन किया और मुक्त कंठ से सराहना की व पुरस्कृत किया |

मंत्री गोप ने इस मौके पर सभागार स्थल पर पात्र लाभार्थियों को लैपटॉप और लोहिया आवास,समाजवादी पेंशन प्रदान किया |

इस मौके पर मंत्री गोप ने अपने  सम्बोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास के जो नए आयाम खड़े किये गए हैं वो अपने आप में एक मिसाल हैं और भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक में इसकी चर्चा हो रही है,  मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए लोहिया आवास योजना का जिक्र किया और कहा कि गरीब को नाममात्र छत देने की योजनाएं तो पहले भी थीं मगर गरीब के पसीने को सुखाने के लिए सोलर लाइट और पंखे की व्यवस्था इस लोहिया आवास में करके मुख्यमंत्री ने गरीब के हर दुःख सुख की चिंता को दर्शाया है |

Related

UP 5080596903037876754

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item