उप्र विस चुनाव में महागठबन्धन बनाने की तैयारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_240.html
लखनऊ (एएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर बिहार की तर्ज पर यहां भी महागठबन्धन की जोरदार तैयारी चल रही है।
इस महागठबन्धन में बिहार के सत्तारुढ जनता दल (यूनाईटेड), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और झारखण्ड विकास मोर्चा के आपस में विलय के बाद बनने की सम्भावना है। इन दलों के गठबन्धन से बनने वाली नयी पार्टी का नाम जन विकास पार्टी होगा। सूत्रों का दावा है कि प्रस्तावित जन विकास पार्टी का अध्यक्ष बिहार के मुख्यमत्री नीतिश कुमार को बनाया जायेगा, जबकि महासचिव रालोद के पूर्व सांसद जयन्त चौधरी होंगे। श्री चौधरी को प्रस्तावित नयी पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया जा सकता है।