aajtaktimes

BSNL सलाहकार समिति की बैठक में MP पूनिया ने अधिकारियो के कसे पेंच

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । बी.एस.एन.एल के 3G का नेटवर्क ही ठीक से काम नहीं कर रहा है । पहले 3G का नेटवर्क ठीक करे तब 4G की शुरुआत मुख्यालय स्तर से करे । उपभोक्ता की सबसे बड़ी समस्या कॉलड्राप तथा नेटवर्क से है इस समस्या से निदान के बिना कोई कार्य संभव नहीं है । बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो में नेटवर्क न के बराबर है । प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी जनता को कॉलड्राप व नेटवर्क की समस्या को बी. टी. एस. की क्षमता बढ़ाकर निदान करे ।
उक्त बाते राज्यसभा सांसद  पी एल पुनिया ने दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सिटी प्वाइन्ट रेस्टोरेंट में व्यक्त किया । जिसकी अध्यक्षता टी. डी. एम. शिवराम सिंह ने किया ।
समिति के सदस्यो ने अपने-अपने क्षेत्रो की समस्याओ से बैठक के अध्यक्ष सांसद पी एल पुनिया व जिला प्रबंधक शिवराम से अवगत करते हुए एक स्वर में सलाहकार समिति के सदस्य दीपक सिंह, अमरनाथ मिश्रा, मो. इरफ़ान, के सी श्रीवास्तव, राम हरख रावत ने बी.एस.एन.एल. नेटवर्क पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रबंधक से इसे तत्काल ठीक करने का अनुरोध किया ।
समिति के सदस्यों ने जनता में लगातार बी.एस.एन.एल. की घटती लोकप्रियता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्या कारण है की प्राइवेट कंपनीयो के नेटवर्क  बी.एस.एन.एल से काफी अच्छा है । आज इस प्रतिस्पर्धा के युग में कोई हमसे आगे न निकल जाये इसके लिये अपने दायित्वो का निर्वाहन पूरी सक्रियता से करके मोबाइल, लैंडलाइन, वाई-फाई, इण्टरनेट के नेटवर्क के सुधार का लक्ष्य निर्धारित करना होगा ।
बैठक के अंत में दूरसंचार जिला प्रबंधक शिवराम सिंह ने सांसद पी एल पुनिया सहित सभी सदस्यों का बैठक में भाग लेने के लिये आभार व्यक्त किया तथा सदस्यों द्वारा उठायी गयी समस्याओ का निराकरण तथा सुझावो पर अमल करने का आश्वासन दिया ।

Related

UP 838669798076347522

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item