सम्मान समारोह का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_252.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लखपेड़ाबाग स्थित आनन्द विहार कान्वेन्ट इण्टर कालेज में रिजल्ट
कार्ड वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य
अतिथि मनीष कनौजिया ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर
माल्यार्पण किया। श्री कनौजिया ने अपने आर्शीवचन में ’’बेटी बचाओ-बेटी
पढ़ाओ’’ के लिए सभी से अनुरोध किया साथ ही उन्होने विद्यालय की मेरिट सूची
से वंचित छात्रों को हतोत्साहित न होने की सलाह दी। श्री कनौजिया ने कहा
कि ’’ शेर जब पीछे पैर बढ़ाता है तो इसका यह पर्याय नहीं होता कि वह कमजोर
हो गया बल्कि वह और अधिक शक्ति से छलांग लगाता है।
विद्यालय के छात्रों में वेदंाशी, इशिका, स्वप्निल वर्मा, मानस निगम,
अंशुमान, अनन्या, आयुष्मान वर्मा, खुशी जमाल, अनिकेत शर्मा, शाहे आलम,
प्रांशू वर्मा, रवि कुमार, गुलाम हसनैन, मोनिका गौतम आदि ने प्रथम स्थान
हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह ने सभी
छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह में कविता सिंह, रेखा वर्मा, राजेश निगम, विवेक अवस्थी
समेत भारी संख्या में अभिभावकगण एवं तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम
में विद्यालय के प्रवक्ता वीरेन्द्र प्रताप, दीप्ति वर्मा, सविता सिंह,
ऐश्वर्या मिश्रा, अंजुला वर्मा, तथा ज्योत्सना श्रीवास्तव आदि उपस्थित
रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार ने किया।

