aajtaktimes

विधायक की टीम पर भारी पड़ी अध्यक्ष एलेवेन,चेयरमैन रियाज़ ने की शानदार बल्लेबाज़ी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।कस्बा जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया जिसमे जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत की कप्तानी मे विधायक एलेवन व सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह की कप्तानी मे अध्यक्ष एलेवन की टीमो ने भाग लिया, विधायक एलेवन के कप्तान राम गोपाल रावत ने टास जीतकर  पहले बल्लेबाजी के करने का फैसला किया ,  विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा ने 19 रन व रफीक सिद्दीकी ने आठ रन बनाये, अध्यक्ष एलेवन की तरफ से बेहद कसी गेंदबाजी करते हुए कप्तान व सपा जिलाध्यक्ष ने 3 विकेट लिये वही सुरेन्द यादव को एक विकेट मिला, जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी अध्यक्ष एलेवन की टीम ने तीन विकेट खोकर 124 रनो का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया, अध्यक्ष एलेवन की तरफ से कप्तान डा. कुलदीप सिहं ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी मे भी बढ़िया खेल का पृदशन करते हुए शानदार 26 रन बनाये, चेयरमैन रियाज अहमद ने शानदार 13 रनो, अलीम मेहदी ने 30 रनो व आशीष ने 24 रनो का योगदान दिया, विधायक एलेवन की तरफ से मुख्तार अहमद शाह प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख हरख  ने शानदार  गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी लिये व  एक विकेट कौसर रजा को मिला बाकी कोई भी गेदबाज नही चल सका विजेता टीम के कप्तान डा. कुलदीप सिंह को समाजसेवी श्यामू जायसवाल दारा ट्रॉफी दी गयी वही उपविजेता टीम के कप्तान जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत को उपविजेता की ट्रॉफी सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी दारा प्रदान की गयी , हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह को उनके आल राउनडर   खेल 37 रन बनाने व  दो विकेट लेने के लिये सभासद डा. जेपी वर्मा द्वारा मैन आफ द मैच की ट्रॉफी दी गयी, दोनो टीमो की तरफ से मैच खेलने वालो मे मुख्य रूप से उमेर अंसारी, वसीम खान, मास्टर इसराईल कुरैशी, खालिद कुरैशी, हाजी गुड्डू बर्तन वाले, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, मास्टर राजदार टाप इन टाप, आदि लोग शामिल थे, मैच के दौरान, सभासद जाकिर हुसैन, बनवारी लाल लोधी, जमील खान, बब्लू ईटा वाला, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी,  सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, इशरत अब्बास, मोहम्मद अहमद, शाकिब अंसारी, जाहिद शब्बीर इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान,  सभासद, मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 828523344325711392

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item