aajtaktimes

शीला दीक्षित होंगी यूपी में कांग्रेस की सीएम प्रत्याशी !

अजमी रिज़वी
लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को पुर्नजीवित करने के लिए प्रशांत किशोर की कसरत में एक बात लगभग स्पष्ट हो गई है कि अब यूपी कांग्रेस का चेहरा एक ब्राह्मण चेहरा ही होगा। इस सूचना ने यूपी कांग्रेस में सियासी हलचल मचा दी है। इसी के साथ कांग्रेसी दिग्गजों ने भी सियासी करवट लेना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित को यूपी विधानसभा चुनाव में बतौर सीएम प्रत्याशी उतार सकती है।
चुनावी प्रबंधन के गुरु माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने सूबे में ब्राह्मण चेहरे की सिफारिश सभी दलों के समीकरणों व कांग्रेसियों से मिली रिपोर्ट के बाद लिया है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस में ब्राह्मण चेहरों की ओर निगाहें लग गई हैं।इससे यह भी साफ होता नजर आ रहा है कि यूपी में प्रियंका बाड्रा गांधीको लांच किए जाने के मामले में लगता है हाईकमान से फैसला नहीं लिया जा सका है। अब माना यह जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां किसी कद्दावर चेहरे के साथ प्रियंका गांधी को स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव में उतार सकती हैं।
फिलहाल अब तक की चर्चाओं से यह बात निकलकर आ रही है कि यूपी में कांग्रेस अगर ब्राह्मण चेहरा उतारती है, तो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित वह चेहरा हो सकती हैं। शीला दीक्षित की इन दिनों यूपी में सक्रियता बढ़ना भी उनके नाम की चर्चा चलने के पीछे कीएक बड़ी वजह है।

Related

UP 9057612189308532328

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item