aajtaktimes

एम.क्यू. सैयद संयुक्त राष्ट्र के व्यापार एवं विकास कार्यक्रम की कुर्सी पर नियुक्त, ख़ुशी की लहर

श्री एम. क्यू. सैयद ( सय्यद क़ायम) को भारत में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के व्यापार एवं विकास कार्यक्रम ( एमप्रेटेक )की कुर्सी पर नियुक्त किया गया है।
एमप्रेटेक संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख उद्यमिता विकास कार्यक्रम- संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूनाइटेड नेशन'स कॉन्फ़्रेन्स आन ट्रेड एंड डिवेलप्मेंट) द्वारा आयोजित एवं प्रबंधित है।
एमप्रेटेक ने सन १९८८ में अपने गठन के बाद से संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देश और सर्वोत्तम प्रथाओं के साथ ३७ देशों में अपना विस्तार किया है एवं ५ लाख उद्यमियों, इंटरप्रेणुएर को प्रशिक्षित कर चुका है ।
यूनाइटेड नेशंज़ कॉन्फ़्रेन्स आन ट्रेड एंड डिवेलप्मेंट (एमप्रेटेक ) के एशिया एवम् यूरोप के समन्यवक श्री दाज़िनेर स्टिफंनको ने बताया -  "हम प्रधानमंत्री श्री मोदी एवम् भारत सरकार द्वारा UNCTAD के स्वागत से बेहद प्रसन्न हैं एवं भारत में इस कार्यक्रम के चेर के रूप में श्री एम. क्यू. सैयद (सैयद क़ायम ) को आमंत्रित कर रहे हैं" !
श्री अर्नब चक्रवर्ती, भारत में UNCTAD के राष्ट्रीय निदेशक ( एम्प्रेटेक ) ने बताया "१९८८ में गठित एमप्रेटेक अब ३७ देशों में विस्तार कर चुका है" !
अर्नब ने आगे बताया "UNCTAD-एमप्रेटेक कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा स्वागत के बाद भारत में स्थापित किया जा रहा है और हम श्री  एम.क्यू. सैयद(सैयद क़ायम), जो पिछले कई वर्षों से सोशल ऑंट्रेप्रेनुरशिप एवं ट्रेड डिवेलप्मेंट पर काम कर रहे हैं एवम् इमामिया चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, का इस कुर्सी पर स्वागत कर रहे हैं !
भारत में अन्य प्रतिष्ठित लोग जिनको इन कुर्सियो पर नियुक्त किया गया हैं उनके नाम इस प्रकार हैं।
कर्नल विपिन पतत्पत्या -  महानिदेशक्, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सुजीत हरिदास- उपमहानिदेशक, कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंड्डियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई), श्री विश्वजीत रॉय -कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन विकास), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्री राहुल प्रियदर्शी - डीजीएम, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, फादर एस. जेवियर- मैनेजिंग ट्रस्टी , सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता और श्री प्रबोध ठक्कर -अध्यक्ष , इंडियन मर्चेंट चैंबर !
एम॰ क्यू० सैय्यद ने प्रेस से बातचीत करते हुए बताया "यह मेरे लिए, इमामिया चेम्बर ऑफ़ कामर्स के लिए और मेरे वतन रूदौली के लिए बहुत ही फ़ख़्र की बात है की यूनाइटेड नेशन ने मुझे इस क़ाबिल समझा कि मैं भारत में इसकी इतनी सम्मानित कुर्सी को संभालू, मैं पूरी कोशिश करूँगा कि इस ओहदे के साथ न्याय करूँ क्योंकि हज़रत अली ( अलैहिस्सलाम) का क़ौल है कि इंसान के लिए उसका ओहदा एक ज़िम्मेदारी है न की कोई तमग़ा ।

Related

UP 6237901610348413808

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item