aajtaktimes

2017 में पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सपा की सरकार : अखिलेश

जौनपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान परेशान है, एक तरफ किसायनों के फसल खेतों में सरसों की फसल लहलहा रही है तो वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार विदेशों से तेल आयात कराकर बाजारों में बेच रही है। ऐसे में किसान भूखे मरने पर मजबूर होगा। दाल के दाम जब आसमान छू रहे थे तो केंद्र सरकार ने उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अब दाल तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री विदेश से मंगवाएगी जाएगी तो हमारे देश का किसान करेगा क्या? ऐसे में सरकार को यह चाहिए था कि किसानों को ये पहले से बता दे कि इन फसलों की पैदावार कम हुई है और इनको अगले वर्ष अपने खेतों में पैदा करें। इसी सोच के साथ हमारी प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है और इसके सार्थक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव निष्पक्ष होने का दावा करते हुए कहा कि जनता हमारे साथ है और 2017 के चुनाव में एक बार पुन: पूर्ण बहुमत की सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी। अखिलेश यादव बुधवार को बरसठी ब्लाक के निगोह गांव में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के आवास पर उनके भतीजे स्व. रमेश यादव के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जिस तरह से देश में अपनी नीति को थोपने का काम कर रही है वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है चाहे हैदराबाद का मामला हो या फिर आगरा का सभी जगह माहौल बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। जिस तरह से देशभक्ति को परिभाषित किया जा रहा है वो ठीक नहीं है देश में रहने वाला हर व्यक्ति चाहे वो किसी भी जाति धर्म का हो सबको अपने देश से प्यार है और इसके लिए हर कुरबानी देने को तैयार रहता है लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से भाजपा के लोगों ने राजनीति को नई दिशा पर ले जाने का कार्य किया है वो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। आज बहस इस बात पर होनी चाहिए कि बेरोजगारी को कैसे खत्म किया जाए किसानों के खेतों में पानी कैसे पहुंचे। पूरी दुनिया में भारत का नाम कैसे रोशन हो इस पर चर्चा होनी चाहिए क्योंकि सभी देश अपनी आर्थिक नीति के बदौलत देश को आगे बढ़ाने में जुटे हुए है और हम लोग यहां जेएनयू, आगरा कांड पर राजनीति कर बहस करने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी क्योंकि हमारी सरकार ने गरीब, बेसहारा लोगों के लिए काम किया है। पौने दो लाख शिक्षामित्रों को नौकरी दी है कन्या विद्याधन देकर लड़कियों को शिक्षा दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया है। युवाओं को पुलिस सहित अन्य विभागों में भर्ती कराकर इस सरकार ने एक रिकार्ड कायम किया है। कानून व्यवस्था के मामले में उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास जब कोई मुद्दा नहीं होता है तो इस मुद्दे को लेकर सरकार को बदनाम करने का काम करते है। जितने भी घटनाएं हुई है प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल के पीछे भेजा है। रेल बजट पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हमने जो मांग रेलमंत्री से की थी वो पूरी नहीं हो सकी। रेल तो बस चल रही है अब देखना यह है कि आने वाले समय में कितने स्टेशनों का विकास होता है। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के आवास पर जाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे परिवार से यहां बहुत पहले से पारिवारिक संबंध है। उसी को निर्वाह करते हुए दुख की इस घड़ी में हमारा पूरा परिवार कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के साथ खड़ा है। स्व. इंस्पेक्टर रमेश यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी सादगी व कर्तव्यनिष्ठा के सभी लोग कायल थे और जिस परिवार में वे जन्में थे उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव व हम सबसे पारिवारिक संबंध थे। ऐसे में उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने से हम सबको आघात पहुंचा है और हम सब उनके साथ खड़े है। इससे पूर्व दो बजकर 50 मिनट पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर बरसठी निगोह स्थित हेलीपैड पर पहुंचा। यहां कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव,पूर्व सांसद तूफानी सरोज , मंत्री जगदीश सोनकर , विधायक ज़ाहिद बेग, ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा, श्रद्धा यादव, गुलाब सरोज, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, संगीता यादव, आईजी जोन वाराणसी एसके भगत, मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसपी आरपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। यहां से उनका काफिला सीधे आवास पहुंचा यहां पर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद वे सीधे मंत्री जी के महाविद्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से भेंट कर उन्होंने विधान परिषद चुनाव की रिपोर्ट तलब की इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ओम यादव, पुष्पा यादव, युवा नेता लकी यादव, युवा नेता अरुण सिंह यादव, विकास यादव, श्रवण जायसवाल, संजीव साहू, मो. जावेद सिद्दीकी, रिजवान हैदर राजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8641724018079730128

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item