एमएलसी चुनाव, भाजपा ने तय की रणनीति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_92.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गुरूवार को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में बंकी ब्लाक का
मतदान जिला पंचायत कार्यालय में होगा। इसके अतिरिक्त अन्य 14 ब्लाक
मुख्यालयों पर मतदान का कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी एक प्रंेस
विज्ञप्ति के द्धारा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने दी। श्री
श्रीवास्तव ने आगे बताया कि प्रदेश नेतुत्व के निर्देशन में हम सभी ने
किसान यूनियन के नेता एवं विधान परिषद प्रत्याशी मुकेश सिंह को समर्थन
किया है। उन्होने कहा कि हम सभी लोगो का कर्तव्य बन जाता ळे कि हम अपने
समर्थित प्रत्याशी हर प्रकार से सहयोग करे। श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा
कि हम सभी लोग एक होकर सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को धराशायी करे और अपनी
मजबूती का परिचय दे। अगर मतदान के दौरान सत्तापक्ष द्धारा प्रशासन का
किसी प्रकार का दुरूप्रयोग किया जाता है, तो मौके पर उपास्थिति भाजपा
कार्यकर्ता मुहंतोड जबाब दे। और अन्तिम मत पडने तक मतदान स्थल पर डटे
रहे। श्री श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया है कि अगर कार्यकर्ता मतदान
के दौरान मुस्तैदी से डटा रहा तो भारतीय जनता पार्टी समर्थिक प्रत्याशी
मुकेश सिंह की भारी मतो से जीत पक्की है।

