aajtaktimes

प्रशासन की दमनात्मक कार्यवाही जनविरोधी: सिद्धू


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मोहल्ला ग्रीडंगज में स्थित दंेवारोड रेलवे क्रंासिग के दोनो
ओर दीवार खड़ी करके स्थायी रूप से रास्ता बन्द करने के कारण स्थानीय
निवासियो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदित हो कि तीन दिन
पूर्व इसी प्रकरण को लेकर जनता ने कड़ा विरोध किया था। जिसकी प्रतिक्रिया
में प्रशासन द्धारा दंडत्माक कार्यवाही की गई जो जनविरोधी है। उक्त
प्रकरण को भारतीय जनता पार्ठी ने संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा
अधिकृत अधिकारी को तीन सू़़त्रीय मांग प़त्र ज्ञापन जिलाध्यक्ष अवधंेश
श्रीवास्तव के नेतुत्व में सौपा गया और तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने की
मांग की गई। उपस्थिति अधिकारी से वार्ता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के
प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि
प्रशासन के अचानक इस निर्णय से हजारो नागरिको के आगे रोजी रोटी का संकट
खडा हो गया।ं विशेषकर बुर्जुगो, बच्चो एवं महिलाओ को आवागमन में काफी
तकलीफ हो रही। श्री सिद्धू ने कहा कि जनता सरकारो को इस इरादे से चुनती
कि वह जनता की समस्याओ पर विचार करके उनके हित मे निर्णय ले। किन्तु
प्रशासन ने दमनात्मक कार्यवाही कर जनविरोधी कृत्य कार्य किया है। जिसकी
पार्टी घोर निन्दा करती है। इस प्रकरण को स्थानीय सांसद भाजपा ने सदन में
उठाने का आश्वासन दिया। पार्टी की प्रमुख मांगो में निर्दोष जनता के
विरूध दर्ज फर्जी मुकदामों को वापस लिया जाएं, जबतक अन्डरपास बनकर तैयार
नही हो जाता तक वैकल्पि मार्ग दिया जाए एवं स्थानीय समिति गठित कर दी
जाएंे जो प्रशासन से सीघे वार्ता कर सके। ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप
से पूर्व जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, जंगबहादुर पटेल, प्रशांत कुमार मिश्रा,
राम प्रकाश श्रीवास्तव, देवराज ़ित्रपाठी, पवनेन्द सिंह, वैभव मिश्रा,
रोहित सिंह, देवेन्द्र गुप्ता, उमेश यादव, मनोज कुमार, मुलायम सिंह यादव
आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 5525981514600144648

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item