शांति समिति की बैठक में त्योहारो को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_27.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की एक बैठक जैदपुर थाने पर आयोजित की गयी । बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ सदर विशाल विक्रम सिंह ने कहा कि सारे त्योहार आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम देते है हमे सभी त्योहार मिल जुल कर मनाना चाहिये । उन्होने कहाकि आज कल त्योहारो मे युवाओ की काफी भागेदारी होती है उनको दिशा निर्देश देने के लिये बड़ो का साथ रहना जरूरी है ताकि उनको सही दिशा मिल सके । इसके अतिरिक्त त्योहार के दिन शराब का सेवन न करे न ही शराब पी कर वाहन चलाये एंव हुड़दंग न करे न लड़ाई झगड़ा करे कानून के विरुद्ध किये गये किसी भी कार्य से कोई समझौता नही किया जायेगा ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कायृवाही की जायेगी ।
एसओ जैदपुर अशोक कुमार सरोज ने कहा की यदि कही पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या है तो उससे अवगत करा दे ताकि समय पर उसका निस्तारण किया जा सके उन्होने कहा कि त्योहार के दिन सभी शराब की दुकान बन्द रहेगी अगर कही पर अवैध शराब बिक रही है तुरन्त उसकी सूचना दे ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाहज की जायेगी त्योहार के दिन केवल रंग खेले कीचड़ या मोबिल आयल का इस्तेमाल मत करे किसी भी समस्या की सूचना तत्काल दे, इसके अलावा बैठक मे देवेश जायसवाल डब्बू, सालिम शेख, सैय्यद प्रधान आदि लोगो ने भी अपने सुझाव रखे, बैठक के दौरान सभासद बनवारी लाल लोधी, राम सिंह, जाकिर हुसैन, दीपक निगम, बब्बू शेख, सुन्दर लाल सहित बड़ी तादात में प्रधान, बीडीसी, व गणमान्य लोग मौजूद थे