मदरसों की परीक्षांए मदरसों में ही करायी जायें: अंसारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_41.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2016 की
परीक्षाओं को राजकीय/माध्यमिक इण्टर कालेज में कराये जाने के निर्णय के
विरोध में आल इण्डिया टीचर्स एसोसिएशन मदरसे अरबिया ने एक पत्र प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां को भेजा।
पत्र के माध्यम से एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मो. कासिम अंसारी एवं जिला
महामंत्री ताजुद्दीन अंसारी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को
राजकीय इण्टर कालेजों में कराये जाने के फैसले से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश
के प्रबंधको, शिक्षकों एवं छात्रों में असंतोष व्याप्त है। जिसकी ओर
मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का ध्यान आकर्षित करने के
अनुरोध के साथ ही लिये गये फैसले को वापस लेते हुये मदरसों की परीक्षाएं
मदरसों में ही कराये जाने की बात कही है।

