निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_33.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्व. सैय्यद रेहान हुसैन की याद में उनके पौत्र सैय्यद शारिक
हुसैन एवं सैय्यद गुफरान हुसैन ने ग्राम मंगरौड़ा में एक दिवसीय निःशुल्क
चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर कार्यक्रम संचालक सैय्यद अरशद
हुसैन ने डा. अब्दुल अहद को माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में पल्स
हास्पिटल लखनऊ के चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के संयुक्त टीम ने शुगर, ब्लड
प्रेशर, बुखार आदि अन्य बीमारियों के लगभग 830 मरीजों की जांच की और
मुफ्त दवाई वितरित की। इस अवसर पर मुख्य रुप से इत्तेहाद फाउण्डेशन के
अध्यक्ष अनवर हुसैन, कृषि राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अजीत सिंह, सालार
फैज, एसएम अब्दुल्ला, सपा नेता धनंजय शर्मा, राजू सिंह प्रधान, सैय्यद
रहमान, नसीर अहमद, मो. खालिद आदि लोग उपस्थित रहे।

