शहीद दिवस पर दीपदान कर दी गयी श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_280.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारत के वीर सपूत शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू की 85वीं पुण्यतिथि पर आलापुर स्थित रेठ नदी पर बुधवार की शाम को दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कहा कि भगत सिंह कहा करते थे कि क्रान्ति की तलवार विचारों की शान पर तेज होती है लेकिन परिस्थितियां आज बिल्कुल विपरीत होती जा रही है। आज समाज से महापुरूषों के विचार कही लुप्त होते जा रहे है। समाज में धार्मिक उन्माद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद का बोलवाला है। वहीं देश मे बढ रही सामाजिक अलगाववाद को समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। तभी देश की सहिष्णुता और अखण्डता मजबूत हो सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक मिश्र, पर्यावरणविद सलाउददीन किदवई, सपा नेता धनन्जय शर्मा, हुमायूं नईम खान, मृत्युंजय शर्मा, विनय कुमार सिंह, अब्दुल रहमान लल्लू, शिवशंकर वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, अनुपम सिंह राठौर, अमान किदवई, साजी किदवई, मोहम्मद सहीर सहित कई लोग ने दीपदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
