aajtaktimes

तीसरे क्वाटर फाइनल में ZCC क्लब जैदपुर का कब्ज़ा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।कस्बा जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वाटर फाइनल मैच जेड सी सी क्लब जैदपुर व मीनार क्लब लखनऊ के बीच खेला गया, मीनार क्लब लखनऊ ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया , जेड सीसी क्लब ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे 150 रनो का  स्कोर खड़ा किया, जेड सी सी क्लब जैदपुर की शुरूआत अचछी नही रही एक समय उसके 7 विकेट मात्र 62 रन के योग पर पैवेलियन वापस जा चुके थे लेकिन इस नाजुक मौके पर फैज रिजवी के धुआधार 19 गेंद पर 53,रन और कप्तान रिन्कू के 12 गेंद पर  33  रनो की  मदद की बदौलत 150 रनो के सम्मानजनक स्कोर पर पहुच सकी,  वही बाकी कोई बल्लेबाज आज बड़ी पारी नही खेल सका ,  मीनार क्लब लखनऊ की तरफ से नजर ने 4 ओवर मे 15 रन देकर तीन बहुमूल्य  विकेट लिये, जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी मीनार क्लब लखनऊ ने मात्र 133 रन ही बना सकी और मैच हार गयी, मीनार क्लब की तरफ से हैप्पी ने 27  रन व आकिब ने 22 रन बनाए,  जेड सी सी जैदपुर की तरफ  उजैफा सफल गेदबाज रहे जिन्होने 4 विकेट लिये व इसके अलावा शिवा को 2 विकेट मिले, फैज रिज़वी  को उनके शानदार खेल 53 रन एक विकेट के लिये  हाजी गुड्डू बर्तन वाले द्वारा मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, लगातार 4 छक्के मारने का मनी प्राईज़ पुरस्कार 1050 रूपये नगद भी फैज रिज़वी को दिया गया,  मैच के दौरान निहाल रजा रिज़वी, सभासद जाकिर हुसैन, बनवारी लाल लोधी, जमील खान, निहाद रिजवी,बब्लू ईटा वाला, गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,तय्यब खान,कामिल रिज़वी, समीर रिज़वी,  सलीम अंसारी,आफाक कुरेशी, इशरत अब्बास, मोहम्मद अहमद, इजहार खान,वसीम ईटा वाला, उमेर सभासद, मोहम्मद सगीर, पप्पू खान, उमाकान्त पहलवान,  सभासद, मो. अहमद मामा, नबी हसन खान, मुन्ना सगीर तेली, पत्रकार उमेर अंसारी, अकरम खान,आफताब कुरैशी, नूर आलम कुरैशी, रशीद अंसारी, नौमान असकरी नैमी आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 3126213903107198279

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item