अर्न्तजनपदीय शातिर चोरों के गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_774.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद में सक्रिय अन्तरजनपदीय शातिर चोरों के गिरोह का पुलिस ने
पर्दाफाश किया। गिरोह में शामिल आठ शातिर चोरों के अलावा दो हिस्ट्रीशीटर
भी थे। जिन पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन मुकदमें दर्ज
हैं। चोरों के इस गिरोह को पकड़ने में पुलिस की बड़ी कामयाबी जग जाहिर हो
रही है। इस घटनाक्रम में शामिल पुलिस कर्मियों को पुलिस कप्तान अब्दुल
हमीद सम्मानित करने की घोषणा की। मुठभेड़ के दौरान लखनऊ कुर्सी मार्ग
स्थित मुजीब ईंटा भट्ठा के पास शनिवार की शाम शिवकुमार लोनिया पुत्र
मंशाराम, विनोद लोनिया पुत्र रामेश्वर, इसराईल पुत्र अलीजान, तीरथ पासी
पुत्र हरीराम, प्रमोद लोनिया पुत्र सहजराम, हरीशचन्द्र गोस्वामी पुत्र
रामचन्द्र, भल्लू यादव पुत्र मुन्नालाल एव लल्लू लोनिया पुत्र रामहरख को
गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान शातिर अपराधियों के पास से पचास सोलर
पैनल जिनकी कीमत 6 लाख के करीब बतायी जा रही है। इसके अलावा दो तमंचा,
पांच कारतूस, पांच मोबाइल फोन, यूपी 41 एटी 237 महिन्द्रा पिकप एवं यूपी
32 ई वाई 7976 बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद हुई। पकड़े गये अभियुक्तों
ने बताया कि उनका गिरोह संगठित है। जो बाराबंकी के विभिन्न थाना
क्षेत्रों में सक्रिय है। जो सोलर पैनलों की चोरी करके पिकप में लादकर
बेचा जाता है। इस गिरोह का सरगना शिव कुमार लोनिया है जो सफदरगंज थाने का
हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। शिवकुमार लोनिया जनपद बाराबंकी व फैजाबाद में कई
अपराधिक मामलो में वांछित है। जबकि पकड़ा गया अभियुक्त हरिशचन्द्र
गोस्वामी पिकप का ड्राइवर है और गिरोह के द्वारा चोरी किये गये सोलर
पैनलों को घटनास्थल से लोड करके अभियुक्तों द्वारा बताये गये स्थान तक
पहुंचाता है। उसके एवज में चोरी के माल में बिक्री के उपरान्त सभी
अभियुक्तों में बराबर की हिस्सेदारी होती है। चोरो के इस गिरोह में थाना
सफदरगंज के मीरापुर किठूरी निवासी शिवकुमार लोनिया पुत्र मंशाराम पर
पटरंगा, जरवल रोड, सफदरगंज, बदोसरांय थाने में लगभग आधा दर्जन मामला दर्ज
है। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र के चमनशाह किठूरी निवासी इसराईल पुत्र
अलीजान पर सफदरगंज में तीन तथा विनोद लोनिया पुत्र रामेश्वर पर सफदरगंज
में दो मामले पहले से दर्ज हैं। शातिर चोरों को पकड़ने में पुलिस टीम के
सदस्य स्वाट क्राइम ब्रांच प्रभारी जावेद इकबाल, कुर्सी थानाध्यक्ष बृजेश
कुमार पाण्डेय, सर्विलांस सेल प्रभारी शिवनेत्र सिंह, ओमकार यादव, सुधीर
कुमार सिंह, हसन अफरोज जैदी, विनय उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, सुनील कुमार
यादव, सर्वेश कुमार, अरविन्द मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, राजेन्द्र प्रताप
सिंह को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने पांच हजार रुपये पुरस्कार से
सम्मानित करने की घोषणा की।