सपा के स्टेट लेवल के नेता रुश्दी मिया रुदौली में हुए महदूद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_31.html
आरिफ हुसैनी
रुदौली । जहा आजकल मुसलमानो में ओवैसी का जलवा चल रहा है वही समाजवादी पार्टी में आज़म खान के बाद मुसलमानो के हक़ को उठाने वाले और उनके चहेते फायरब्रांड नेता माने जाने वाले अब्बास अली ज़ैदी रुश्दी मिया अब रुदौली में ही महदूद होकर रह गए है । रुदौली में 2012 के विधानसभा चुनाव में लगभग 800 वोट से हारे जिसमे सबसे बड़ा धोखा इनको मुलायम सिंह की ही बिरादरी से मिला था । पिछले दिनों हुए बीकापुर के विधानसभा उप चुनाव में सपा प्रत्याशी के खिलाफ ओवैसी ने अपनी पार्टी से प्रत्याशी उतारा था । लेकिन ओवैसी की तकरीरों का जवाब जब रुश्दी मिया ने दिया तो मुसलमानो का नाराज़ तबके का भी वोट सपा की झोली में गिर गया और ओवैसी की औकात बता कर चौथे नम्बर पर लाकर खड़ा कर दिया ।आज रुश्दी मिया उसी रुदौली के लिए परेशान है जिसको सपा सरकार ने दरकिनार कर रखा है । उन्होंने आज भी बीजेपी को जमकर कोसा । समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी ने बृहस्पतिवार को इरशाद मंजिल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भेलसर उमापुर मार्ग के निर्माण में भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा की पूर्व संसद निर्मल खत्री ने अपने कार्य काल इस मार्ग की स्वीकृति करायी थी। मार्ग का उद्घाटन भाजपा संसद लल्लू सिंह ने करने के बाद निर्माण का कोई प्रयास नही किया। प्रधानमंत्री सड़क योजना फेज टू में स्वविकृत इस मार्ग पर केंद्र से धन आवंटन न करा पाने का आरोप सांसद पर लगाया। निदेशक एवम् मुख्य अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा आर पी सिंह के 16 सितम्बर 15 के पत्र को दिखाते हुए कहा की पत्र में प्रदेश में भारत सरकार से कोई धन राशि न मिलने और इस बित्तीय वर्ष् में धन राशि नही मिलने की जानकारी दी गई। सपा नेता ने कहा कि मुख़्य सचिव उप्र ने 7 अगस्त 15 के धन आवंटित न होने पर फेज टू के प्रधान मंत्री सड़क निर्माण को स्थगित करने की प्रति दिखाई। कहा की मुख्य सचिव के आदेश के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर निर्माण कार्य शुरू कराया।कहा की भाजपा के नेता समाजवादी पार्टी की विकास विरोधी छवि विधानसभा क्षेत्र रुदौली में बनाना चाहते है । भेलसर उमापुर मार्ग पर ठेकेदार के निर्माण बंद करने पर कहा की रनिंग भुगतान की कार्यवाही की हो रही है । उन्होंने कहा की रुदौली के आम नागरिको के 8 मार्च को भेलसर उमापुर मार्ग के निर्माण के लिए होने वाले धरने में रुदौली के आम नागरिक के रूप में शामिल होंगे।

