aajtaktimes

सर्वाधिक मतों से विजयी होंगे राजू : डॉ कुलदीप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार यादव "राजू" इतने भारी मतों से जितेगें कि विरोधी पार्टियां आइना देखने के काबिल भी नहीं रहेगी। सारी विरोधी पार्टी के गठजोड़ के बाद भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और ज्यादा मजबूत होकर जिले के इतिहास में सर्वाधिक मतों से विजयी होगा।
उक्त विचार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने विधान परिषद सदस्य चुनाव उपरान्त जिले के समस्त पोलिंग बूथों के भ्रमण करने के बाद अपने निवास पर उपस्थित कार्यकताओं के समझ वयक्त किया।
कुलदीप सिंह  ने कहा कि सपा के प्रदेश महासचिव , मंत्री अरविन्द सिंह गोप  के कुशल नेत्रत्व में मंत्री फरीद महफूज किदवई , राजा राजीव कुमार सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष  अशोक कुमार सिंह, विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव , रामगोपाल रावत , राम मगन रावत , सभी जिले के पदाधिकारियों, विधान सभा अध्यक्षों, फ्रंटल के अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, छेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों, व समाजवादी पार्टी से जुडाव रखने वाले सभी मतदाता बंधुओं को धन्यवाद एवं जिला प्रशासन तथा समस्त पत्रकार बंधुओं को इसलिए धन्यवाद कि जिले में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, जिला उपाध्यक्ष  प्रकाश मिश्रा , छात्र नेता आशीष सिंह आर्यन, प्रबुद्ध सभा के महासचिव शिवम् शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ शिवा शर्मा, छेत्र पंचायत सदस्य अमित चौधरी अन्नू , आयुष शुक्ला , आदि दर्जनों सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 721257626582663986

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item