aajtaktimes

बिना परमिट के चल रहे भट्ठो को करवाया बंद


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर में बिना परमीशन के रसूखदार भट्ठा मालिकों ने
चोरी छिपे ईंट पथवा कर भट्ठे में काम चल रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही
सिरौलीगौसपुर एसडीएम गरिमा स्वरुप को सूचना मिली कि ग्राम दरीगापुर स्थित
हाजी ब्रिक फील्ड व उसके कुछ ही दूरी पर रजा ब्रिक फील्ड में अवैध रुप से
ईंटा पाथा जा रहा है। जानकारी होते ही एसडीएम ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी के
साथ मौके पर पहुंच गयी। एसडीएम के पहुंचते ही भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गया।
एसडीएम ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आग लगे भट्ठे
को पानी डालकर बुझा दिया जाये। उसके बाद एसडीएम ने रजा ब्रिक फील्ड पर
पहुंच गयी। वहां  भी भट्ठे में फायर ब्रिगेड गाड़ी द्वारा पानी से बुझाया
गया। बिना परमीशन के चल रहे भट्ठो के मालिकों के विरुद्ध एसडीएम ने
तहसीलदार संजय राय को कार्यवाही के आदेश दे दिये।

Related

UP 4420277706024931862

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item