सत्ता के भूखे भेड़िये है सपा, भाजपा: हफीज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_869.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा सरकार के चार साल मे 250 से अधिक साम्प्रदायिक दंगे हुए है
जिसमें बेगुनाहों की निर्मम हत्याएं हुई, बेगुनाहों का घर व व्यापार लूटा
गया। लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार, राहजनी जैसी जंघन्य घटनाओं की कोई
गिनती नही है। व्यापारी सपा के गुण्डाराज से परेशान होकर दिन के उजाले
में ही अपनी दुकाने बन्द कर देते है। रामनगर स्थित रानी बाजार चौराहे पर
बुहजन समाज पार्टी की बैठक के दौरान उक्त उद्गार बसपा प्रत्याशी हफीज
भारती ने कही। उन्होने आगे कहा कि सपा भाजपा दोनो दल आपस मे मिले हुए है
दोनो दल सत्ता के भूखे भेड़िये है सत्ता के लिए साम्प्रदायिक दंगे कराके
अपनी राजनीति चमकाते है।इस मौके पर प्रमुख रूप से आरपी गौतम एडवोकेट,
देवी सरन यादव डीडीसी, विधान सभा अध्यक्ष सूरज कुमार रावत, विकास शुक्ला,
राजू श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र गौतम प्रधान, सोने लाल गौतम, आदि लोग काफी
संख्या में मौजूद थे।

